The Download Link has been successfully sent to your Mobile Number. Please Download the App.
Continue log in with
By clicking Log In, you agree to Matrubharti "Terms of Use" and "Privacy Policy"
Verification
Download App
Get a link to download app
वैसे तो खूबी और खामियां होती हर इंसान में लेकिन झांकते यहां सब दूसरों की गिरेबान में।। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
एक साल जोड़ उम्र में एक घटा देती है ..... हिसाब किताब की तेरी दुनियादारी ऐ जिंदगी! सोचने जो बैठूं तो मेरे होश उड़ा देती है।। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
छोड़ के नीड़ पंछी एक दिन उड़ जाएगा खाली नीड़ राह तकता पीछे रह जाएगा। खाली हाथ आया था, खाली हाथ जाएगा कर्मों के सिवा ना कुछ साथ तेरे जाएगा। माया माया क्यों करता बंदे! माया महाठगिनी एक की होकर सगी भला, देखा कभी यह टिकती। बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाएगा तेरे कर्मों का हिसाब इसी जन्म में पूरा हो जाएगा। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
कोई क्या कहेगा कि कैद से रिहा हुए जबसे जिंदगी में खुशियां दस्तक देने लगी है तबसे।। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
मश्विरे कौन करता है अब अपनी ही मैं में जीते है सब दिल पर ज्यादा रख ना तू बोझ फासला बनाकर चलने का है ये दौर। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
महज खैरियत पूछने आए थे वो भला उन्हें दिल के दर्द बताते कैसे!! सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
इल्म ना होता गर उसे अपनी ग़लती का तो तिरे कुछ पूछने से पहले वो यूं सफाई ना देता। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
दुश्मनी भी वो इस कदर निभा रहे हैं ना दिल से जा रहें हैं ना वापस आ रहे हैं। दिल तोड़ कर भी तुझे सब्र ना मिला जो मेरे सुकून ओ चैन को रहा चुरा। वादों पर तेरे ऐतबार करना थी मेरी खता प्यार को प्यार मिले ऐसा कहां लिखा। दिलों के आशियाने जब तक उजड़ते रहेंगे टूटे दिलों से मयखाने यूं ही गुलजार रहेंगे। हर राह गुजरे तेरी गली से ये जरूरी तो नहीं मुड़कर देख जरा आज भी हूं मैं वहीं खड़ी। शिकायतों की भी एक तहजीब होती है जिससे हो गिला जुबां वहीं खामोश रहती है। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
किवाड़ों ने महंगे दरवाजों का रूप लिया है जबसे उन पर दस्तक की आहटें कम होने लगी है तबसे।। सरोज प्रजापति ✍️ - Saroj Prajapati
ना शिकायत ना शिकवा बस कीजिए जिंदगी का शुक्रिया क्योंकि ऐसा बहुत कुछ है खास जो जिंदगी ने सिर्फ आपको दिया।। सरोज प्रजापति ✍🏻 - Saroj Prajapati
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved | Powered by Custom Web Development Company India.
Copyright © 2026, Matrubharti Technologies Pvt. Ltd. All Rights Reserved.
Please enable javascript on your browser