Quotes by Praveen Kumrawat in Bitesapp read free

Praveen Kumrawat

Praveen Kumrawat Matrubharti Verified

@praveenkumrawat012852
(1.1m)

Article: कुदरत का आईना
यह धरती हमारा साझा घर है, जहाँ इंसान मालिक नहीं बल्कि कुदरत का एक छोटा सा हिस्सा है। जब हम स्वार्थ में आकर जंगलों को काटते हैं, नदियों को ज़हरीला बनाते हैं या मूक जीवों पर अत्याचार करते हैं, तो वह नुकसान कहीं गायब नहीं होता। वह अंततः सूद समेत हमारे पास ही वापस आता है। चींटी से लेकर जंगलों तक, हमारा हर एक कदम आज हमारे खुद के और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को कैसे तय कर रहा है? यह जानने के लिए, समय रहते आँखें खोलने वाले इस लेख को पूरा पढ़ें और बच्चों को भी पढ़ाएं।👇
https://www.matrubharti.com/book/19994370/mirror-of-nature

Read More

बुराई की अंधी चेन

“दुनिया बहुत ख़राब हो गई है...”
यह लाइन आपने भी किसी न किसी से ज़रूर सुनी होगी, या शायद खुद कही होगी। लेकिन कभी शीशे के सामने खड़े होकर खुद से पूछा है कि इस दुनिया को बुरा बनाने में हमारा अपना कितना हाथ है?

असल में हम सब एक अजीब मानसिक चक्रव्यूह में जी रहे हैं। जब हमसे कोई ग़लती होती है, तो हमारे पास मजबूरियों, हालातों और पारिवारिक तनाव के बहानों की पूरी लिस्ट तैयार होती है। हम खुद को तुरंत ‘निर्दोष’ मान लेते हैं। लेकिन जब वही ग़लती कोई दूसरा करता है, तो हम उसकी परिस्थितियों को जाने बिना, पल भर में उसे ‘गुनहगार’ घोषित कर देते हैं।

इसी दोहरे रवैये से जनमती है ‘बुराई की अंधी चेन।’ जहाँ समाज का हर इंसान खुद को एक ‘बेचारा पीड़ित’ समझ रहा है और सामने वाले को ‘विलेन।’ हर कोई किसी न किसी से बदला ले रहा है, कोई किसी पर ग़ुस्सा निकाल रहा है, और नफ़रत का यह अंतहीन सिलसिला चलता जा रहा है।

इस चेन को तोड़ने का सिर्फ एक ही तरीक़ा है— दूसरों को जज करना बंद कीजिए। किसी पर उंगली उठाने से पहले, एक पल के लिए खुद को उसकी जगह पर रखकर देखिए। जब आप हर बात पर तुरंत रिएक्ट करना छोड़ देते हैं और अपनी ग़लतियों की ज़िम्मेदारी खुद लेते हैं, तो आप अनजाने में नफ़रत की इस अंधी चेन को तोड़ देते हैं। याद रखिए, दुनिया को बदलने की शुरुआत हमेशा खुद को बदलने से होती है।
पूरा लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://www.matrubharti.com/book/19994635/blind-chains-of-evil

Read More

Article: हमारी विलासिता बेजुबानों का खून

क्या आप जानते हैं कि आपकी थाली में सजा भोजन, वॉर्डरोब में टंगा कीमती लेदर जैकेट या सिल्क का स्कार्फ किसी बेज़ुबान की आख़िरी चीख की कीमत पर आया है? हम हर दिन अनजाने में एक ऐसे अपराध का हिस्सा बन रहे हैं, जिसकी खूनी पटकथा हमारे ही ऐशो-आराम के लिए लिखी जाती है। जिसे हम आज की 'आधुनिक जीवनशैली' और तरक्की मान रहे हैं, उसका एक ऐसा कड़वा सच है जिसे कंपनियाँ हमेशा आपसे छिपाकर रखती हैं। यह आर्टिकल केवल एक लेख नहीं, बल्कि हमारी सोई हुई इंसानियत के लिए एक ऐसा आईना है जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी रोज़मर्रा की चीज़ों को दोबारा उस नज़र से कभी नहीं देख पाएंगे। क्या आप इस चमक-दमक के पीछे छिपे भयानक सच का सामना करने के लिए तैयार हैं? पूरा ज़रूर पढ़ें...
https://www.matrubharti.com/book/19993843/our-luxury-the-blood-of-the-voiceless

Read More

दरवाजा खुला था पर उड़ने की हिम्मत मर चुकी थी।

एक व्यक्ति अपने गमले के पौधे में रोज पानी देता था। समय पर खाद भी देता था। मगर वह पानी में थोड़ा सा जहर मिला देता था। पौधा बहुत खुश था कि उसकी बहुत अच्छे से देखभाल की जा रही है। मगर इस सबके बावजूद पौधा मुरझा रहा था। उसने मालिक से पूछा “मै मुरझा क्यों रहा हूं?” मालिक बोला “मै तो खाद और पानी समय पर दे रहा हूं। कमी तुम्हारे अंदर है। तुम्हारी जड़े ही कमजोर है।” एक दिन पौधा मर कर शांत पड़ गया। वह आखरी समय तक खुद को कोसता रहा कि मुझमें ही कमियां है।

ज़िंदगी में भी कुछ लोग ऐसे ही होते हैं। जो हमे बाहरी तौर पर हेल्प तो करते है पर हमारी कमियां गिना गिना कर मानसिक रूप से हमे तोड़ते भी है। ऐसे लोग एक धीमे जहर की तरह होते है। जिनका जहर दिखता नही है मगर धीरे धीरे हमारी आत्मा को घायल करता है और एक दिन खत्म कर देता हैं। मैं उसी घायल आत्मा और टूटते आत्मसम्मान की कहानी लिख रहा हूँ।

यह कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसे अपनों ने ही निकम्मा मान लिया, और धीरे-धीरे उसने खुद को भी उसी नजर से देखना शुरू कर दिया। अगर इस दर्द को महसूस करना चाहते हैं, तो मेरी प्रोफाइल पर आपका स्वागत है। 🙏✨
https://www.matrubharti.com/book/19993596/darwaza-khula-tha-1

Read More

Mega Icon Brush Lee ✨

epost thumb

🇮🇳 “Azadi” Musical Short Film 🇮🇳

“आज़ादी” भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और स्वतंत्रता का उत्सव है। यह एक मनमोहक संगीतमय लघु फिल्म है जो दर्शकों को भारत की आजादी के दौरान असाधारण स्वतंत्रता संग्राम को देखने के लिए अतीत की यात्रा पर ले जाती है।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख ऐतिहासिक क्षणों को अपनी स्क्रीन पर जीवंत होते हुए देखें। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, इस संगीतमय कथा का उद्देश्य युवा और दिल से युवा दोनों के लिए स्वतंत्रता संग्राम की समझ को गहरा करना है।

Read More
epost thumb

There_are_no_Limits_Bruce_Lee_Wisdom.HJ_😎

epost thumb

अपराजित महाराणा प्रताप ✨

epost thumb

Samurai_Mindset]__Live_at_Your_Highest_Potential.__Miyamoto_Musashi._P2

epost thumb

Secret of my self discipline. Bruce Lee. 6 Affirmations and Practices ..

epost thumb