Quotes by Deepak Kumar Tiwari Deeptansh in Bitesapp read free

Deepak Kumar Tiwari Deeptansh

Deepak Kumar Tiwari Deeptansh

@deeptansh
(1.1k)

जो हालात के सांचे में ढल जाए उसे इंसान कहते हैं,
वक़्त की लहरों के साथ जो चले उसे आम इंसान कहते हैं।
मगर सलाम है उन शख्शियतों को इस बदलती दुनिया में,
जो तकदीर बदलने पर भी न बदलें, उन्हें ही महान कहते हैं।

Read More

सस्ते हो गए हैं डेटा पैक्स, पर जज़्बात महंगे हो गए हैं,
पास बैठे इंसानों से फासले, और मीलों दूर गहरे हो गए हैं।

Read More

विधाता की तुम वो अधूरी नहीं, सबसे सुंदर रचना हो,
जिसके सामने फीकी पड़ जाए, इस संसार की हर उपमा हो।
खोज लिया सारा ब्रह्मांड, पर इस दिल ने यही बात मानी है,
कि आज तक न दूसरी बनी है कोई, और न तुम जैसी कोई बनानी है।
तुम्हारी सादगी को देखकर मुख से बस 'अदभुत' निकलता है,
तुम्हारी एक मुस्कान से, पतझड़ में भी सावन खिलता है।
बुरी नज़र से बची रहो तुम, यही दुआ है इस दिल की,
क्योंकि ईश्वर ने तुम्हारे जैसा बेजोड़ रूप, फिर कभी गढ़ा ही नहीं।

Read More

अकड़ कर जिए, तो तुम घमंडी कहलाओगे,
झुक कर जिए, तो लाचार माने जाओगे।
सबकी हाँ में हाँ मिलाई, तो बेकार हो जाओगे,
बस संतुलन से जिए, तो ही जिंदा इंसान कहलाओगे।

Read More

सुख-दुख, काम और आराम, सबका एक ही है मंत्र,
संतुलन ही चलाता है इस खुशहाल जीवन का तंत्र।

इतनी सादगी और खूबसूरती से उसने तोड़ा दिल मेरा,
कि आज भी उसकी बेवफाई से ज्यादा, उसकी अदा पर प्यार आता है।

हम तो वफ़ा की तलाश में अपनी ज़िंदगी दांव पर लगा बैठे,
वो आए और बड़ी सादगी से हमें गैर बना बैठे।

कामयाबी के सफर में हर एक ख्वाब को मुकम्मल कर लो,
मगर इश्क से बचना, ये वो उलझन है जो वक़्त ही छीन लेती है।

कारवां साथ हो तो चलना बेहद आसान होता है,
मगर जो तन्हा ही मंजिल की ओर बढ़े, वही असली जांबाज होता है।

अपने बच्चों के ख्वाबों को मुकम्मल करने की चाह में,
एक बाप अपनी पूरी ज़िंदगी गुज़ार देता है धूप की राह में।

Read More