love to your parents in Hindi Spiritual Stories by miss k books and stories PDF | कुछ बातें मां बाप के दिल की । - 4

The Author
Featured Books
Categories
Share

कुछ बातें मां बाप के दिल की । - 4

आज में ऐसी बातें करने जा रही हुं जो शायद सभी के मन में कभी न कभी आई ही होगी ‌। या तो कोई किसी को बताना जरूरी नहीं समझते या फिर शर्म के कारण कहते नहीं है अक्सर में भी ऐसी बातें किसी से करती नहीं थी और आज भी नहीं करती हूं पर कहते हैं ना दिल की किसी न किसी से कर लेनी चाहिए मन हल्का हो जाता है। में भी इसी वजह से की किसी को बताउंगी और कोई नहीं समझा और उल्टा गलत समझ लिया होगा तो ये सबकुछ सोच के नहीं
 बताती । क्योंकि सब की जिंदगी में ऐसे इंसान तो होते नहीं की बिना कुछ कहे सब कुछ समझ जाए। इसलिए में इतना रिश्क ही नहीं लेना चाहती की कोई मुझे ना समझे या ग़लत समझे ।

कोई ऐसी बातें तो बहुत है आप लोगों से कहने लगुगी तो भी नहीं कह पाऊंगी ।

क्या आप किसी से इतना प्यार करते हैं कि उसके ना होने या खो जाने का डर हो । मुझे पता कितने लोगों के मन में ये बात आई होगी की अगर हमारे माता-पिता भविष्य में हमारे साथ नहीं होंगे तो हम क्या करेंगे ? क्योंकि में तो इतना सोच ही नहीं पाती की किसी दिन मुझे ऐसा लगेगा की मेरे पास मेरे मम्मी पापा तो है ही नहीं। आज तक मुझे कोई ऐसा दोस्त नहीं मिला जो मेरे लिए इतना आवश्यक हो में ऐसी इंसान हूं जो किसी को मान भी लें तो उस इंसान के लिए कुछ भी कर सकता है पर ऐसा क्यों होता है कि ऐसे लोगों की जिंदगी में ही स्वार्थी और मतलबी लोग आते हैं।
मेने आज तक मेरे माता-पिता के अलावा किसी और को दोस्त माना ही नहीं और ना ही किसी पर इतना विश्वास है कि कोई मेरी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएगा ।
मेरे जीवन में बस सिर्फ यही है जिन्हें खोने से में डरती हूं और जिनके ना होने से मेरी जिंदगी का कोई वजूद ही नहीं है।
जब कोई किसी से इतना प्यार करता हे तब उस इंसान को खोने से डरता है। ये तो सबको पता है कि सबको एक दिन तो मरना होता ही है पर क्या करें ये दिल है कि सच्चाई स्वीकारना ही नहीं 
 चाहता । जब ये सुनते हैं कि किसी के मां बाप का देहांत हो गया तो दिल अंदर से कहता है कि मेरे साथ कभी ऐसा हो ही ना तो ‌। कोई ऐसी दुआ नहीं मांगना चाहता की उसकी मौत हो जाए पर अगर मुझे भगवान मेरी इच्छा पुछे तो में ये कहना चाहूंगी कि मेरे माता-पिता का मरना तो तय है पर कास ऐसा हो की जब तक जिंदा हूं वो हमेशा मेरे सामने मुस्कुराते रहे। में हमेशा से यही चाहती थी कि में मेरे माता-पिता को दुनिया की हर वो खुशी दे पाऊ जिसके वो हकदार हैं या जो उनके जिम्मेदारीयो ने उनसे छिन ली ।
मेरे मां बाप ने जिंदगी में बहुत कष्ट सहे हैं और अब भी सह रहे हैं में वो तो दुर नहीं कर सकती पर पढ़ लिख कर उन्हें वो तो दे ही सकती हु जो उन्हें कभी नहीं मिला। क्योंकि दुनिया में हर इंसान आपके साथ मतलब के लिए ही खड रहता है पर मां बाप ही ऐसे इंसान हैं जो सिर्फ आपके लिए आपके साथ खड़े हैं।
इसलिए कभी उनको कभी दुखी मत किजिए जो आपके साथ मतलब के लिए नहीं प्यार की वजह से है।
Therefore, respect your parents, otherwise life will not respect you.