Waiting for seven rounds - 5 in Hindi Love Stories by Bella books and stories PDF | सात_फेरो_का_इंतजार - 5

The Author
Featured Books
Categories
Share

सात_फेरो_का_इंतजार - 5




---

किरण और मधुकर एक दूसरे के बहुत करीब आ चुके थे। वो अब इस रिश्ते में बहुत आगे बढ़ चुके थे।मधुकर किरण को अपनी पत्नी मान चुका था पर किरण हमेशा उसे यही कहती - "हमारी शादी कब होगी?" 

एक दिन मधुकर उसे पास के ही शिव मंदिर में ले जाकर उसकी मांग भर देता है और कहता है - "भगवान को साक्षी मानकर मैंने तुम्हें अपनी पत्नी माना है और मैं तुम्हें कभी धोखा नहीं दूंगा।" 

मधुकर और किरण रिश्ते में अब बहुत आगे बढ़ चुके थे। कॉलेज के 4 साल किरण और मधुकर प्यार, संघर्ष और रोमांस के साथ गुजारते हैं। 

किरण के घर वाले शादी के लिए उस पर बहुत दबाव बनाते हैं पर वो हर बार जैसे-तैसे करके बात पलट देती। किरण के घर वालों ने मधुकर के साथ बहुत बुरा किया। उसे और उसकी मां को बहुत गालियां दीं। हर जगह उन्हें बदनाम किया पर मधुकर ने कभी भी उन्हें जवाब नहीं दिया। वो किरण के घर वालों का बहुत सम्मान करता था। 

कुछ दिन बाद किरण मधुकर से वादा करती है कि वो उसी की रहेगी और कहीं और शादी नहीं करेगी। अब मधुकर को life को settle करना चाहिए, तो अब उसे आगे बढ़ना चाहिए, अपने सपनों को पूरा करना चाहिए। और वो उससे कहती है कि मधुकर अब अपना घर बना लो क्योंकि मधुकर तो बैंगलोर से था, यहां वो किराए में रहता था। 

किरण सोच रही थी शायद मधुकर के पास अच्छा घर और जॉब हो जाए तो उसके घर वाले मान जाएंगे। 

कुछ दिन बाद मधुकर शहर में जॉब करने चला जाता है। कई बार वो किरण से मिलने भारी ठंड में 200 km दूर से बाइक पर आता था। वाकई मधुकर किरण से बहुत प्यार करता था। 

शहर जाने के बाद बहुत मुश्किल से उसे अच्छी जॉब मिलती है। वो सारा पैसा किरण के लिए घर बनाने में लगा देता है। पर कुछ दिन बाद उसकी जॉब छूट जाती है और वो एक दूसरी कंपनी जॉइन करता है, पर घर के काम के लिए उसे जॉब छोड़कर आना पड़ता है। क्योंकि घर पर उसकी मांअकेली थी उसके पापा विदेश में थे। घर बनाने की सारी जिम्मेदारी मधुकर पर ही थी इसलिए उसे जॉब छोड़कर वापस आना पड़ता हैं। पर जॉब चली जाने के कारण घर का काम बीच में ही रह जाता है। एक तरफ किरण के घर वाले उसे बहुत परेशान कर रहे होते है। तो मधुकर उसे भी संभालता उसे हिम्मत देता मधुकर खुद तो जैसे अकेला ही हो गया था।

किरण उस पर बहुत गुस्सा करती है कि उसने 4 साल बाद भी उसे एक घर नहीं बनाकर दिया। लड़ते-झगड़ते अब ये रिश्ता "कभी खुशी कभी गम" जैसा हो गया। 

किरण बहुत रिक्वेस्ट करती है कि अब ये रिश्ता खत्म कर दे क्योंकि उसके घर वाले कभी नहीं मानेंगे। पर मधुकर ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकता था।

--




   `To be continued... क्या मधुकर किरण को छोड़ देगा? या दुनिया से लड़ जाएगा? 

 
   `Middle Class लड़के का प्यार vs लड़की के घरवालों की जिद - कौन जीतेगा?

    क्या मधुकर किरण को छोड़ देगा या अपने प्यार के लिए लड़ेगा कमेंट करके बताइए आज ही।


`