Mafia's Obsessed Love - 4 in Hindi Love Stories by Priyanka Saini books and stories PDF | Mafia's Obsessed Love - 4

Featured Books
  • ಗ್ರಹಣ

    ಮಲೆನಾಡಿನ ಪಶ್ಚಿಮ ಘಟ್ಟಗಳ ಮಡಿಲಲ್ಲಿ ಹೇಮಕೂಟ ಎಂಬ ಪುರಾತನ ಬಂಗಲೆ ಇತ್ತ...

  • ರಕ್ತ ಲಿಪಿಯ ಚಿರಂಜೀವಿ - 16

    ಕಲ್ಪಳ್ಳಿ ಸ್ಮಶಾನದ ಆ ಭೀಕರ ರಾತ್ರಿಯ ಘಟನೆಗಳ ನಂತರ ಆದರ್ಶ್ ಎಚ್ಚರಗೊಂಡ...

  • ಕಾಲದ ನೆರಳು

    ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಹಳೆ ಬನಶಂಕರಿಯ ಒಂದು ಕಿರಿದಾದ ಗಲ್ಲಿಯಲ್ಲಿ ಕಾಲಚಕ್ರ ಎಂಬ ಹ...

  • ವ್ಯೋಮ - 2

    ಜನಗಳು ಓಡಾಡೋ ಹೆಜ್ಜೆಗಳ ಸದ್ದು, ಜೊತೆಗೆ ಮಾತಿನ ಸದ್ದು, ಇದು ಸಾಲದು ಅಂ...

  • ರಕ್ತ ಲಿಪಿಯ ಚಿರಂಜೀವಿ - 15

    ಫ್ರೀಡಂ ಪಾರ್ಕ್‌ನ ಆ ಕರಾಳ ಸುರಂಗದಿಂದ ಹೊರಬಂದಾಗ ಆದರ್ಶ್‌ಗೆ ಬೆಂಗಳೂರು...

Categories
Share

Mafia's Obsessed Love - 4

अब तक आपने पढ़ा 
      "भाई" भाई कब आए।" तभी उसके आसपास बैठे वह लड़की और लड़का दोनों ही एक साथ उसकी कमर में मुक्का मारते हुए बोलते हैं... "भाई रात आए ।"
      अब आगे 
              राठौर विला...
  अब तक वेदांश सीडीओ से नीचे आ चुका था, की तभी अजीत जो अपने एक हाथ में पराठे का रोल लिए था। वह अपनी जगह से खड़ा होता है और सीधे जाकर वेदांश के गले लगते हुए बोलता है... "I miss you bhai" " मैंने आपको बहुत मिस करा।" उसकी हरकत पर सभी अपना सर ना मे हिला देते हैं।
               आखिरकार इस घर का सबसे नंबर वन का ड्रामेबाज वही तो था, इस घर में सबसे शैतान। अभी भी अजीत वेदांश के गले लगे हुए था, की तभी उसे एहसास होता है जैसे कोई उसे अपनी जानलेवा नजरों से घूर रहा है। वह अपना सिर उठा कर देखता है तो वेदांश उसे अपनी राक्षस वाली आंखों से उसे ही घूर रहा होता है। 
         तो अजीत अपने मन में सोचता है "क्या सच में मैंने कुछ ज्यादा ही ओवर एक्टिंग कर दी? जो यह राक्षस मुझे ऐसे घूर रहा है, जैसा अभी ही मार डालेगा"  
        तभी उसे एक बेहद सर्द आवाज आती है "हां मैं तुम्हें अभी ही मार डालूंगा जो तुम अभी नहीं हटे तो। चलो अब हटो मुझे तुम्हारे अंदर रत्ती भर भी इंटरेस्ट नहीं है।" 
     उसकी यह बात सुनकर डाइनिंग टेबल पर बैठे सभी लोग मुंह दबाकर हंसने लगते हैं। सभी को खुद पर इस तरह हंसते देखा अजीत का मुंह बन जाता है। 
             थोड़ी देर में सभी लोग ब्रेकफास्ट कर चुके थे। इस पर अजय जी वेदांश से पूछते हैं "वेद तुम्हारी मीटिंग कैसी रही?" उन्हें देखकर वेदांश हां में से हिलाते हुए बोलता है.. "अच्छी रही चाचू" उसकी इस बात पर अजय जी और मनीष जी एक नजर उसे गहराई से देखते हैं पर कुछ नहीं कहते। 
      अब सभी अपने ऑफिस के लिए निकल चुके थे जहां वेदांश का अपना अलग बिजनेस था तो वही अजय जी और मनीष जी का अपना अलग बिजनेस था और वह दोनों भाइयों ने उसे अपनी पूरी शिद्दत मेहनत से बनाया था। 
          वहीं दूसरी तरफ मुंबई शहर की इस चकाचौंध से कहीं दूर एक खूबसूरत गांव रतनपुर ( काल्पनिक नाम) जो की बहुत ही प्यारा और शांति से भरा है। यह गांव ज्यादा बड़ा तो नहीं पर बहुत खूबसूरत है, मैं एक छोटा सा घर जिसमें करीब चार कमरे और एक लिविंग एरिया है।पर यह घर छोटा होने के बावजूद भी बहुत सुंदर है जगह-जगह फुलवारी के पेड़ लगे हुए हैं। 
         इस घर के किसी एक छोटे से कमरे में एक लड़की जो बच्चों से कह रही थी कि... "जब तक आप इस चैप्टर के फार्मूले याद नहीं करोगे तब तक सवाल कैसे होंगे। "
    तभी वहां पर एक लड़की खड़ी होकर बोलती है... "दीदी हम याद तो कर लेते हैं, पर फिर भूल जाते हैं।" इस पर वह  पहली लड़की अपनी नजरे उठाकर उस लड़की को देखते हैं जो अभी-अभी उसे अपनी प्रॉब्लम बता रही थी ।
    इस पर वह मुस्कुरा कर बोली... "जब तक आप रिवीजन नहीं करोगे "रश्मि" तब तक यही होगा इसलिए आप रिवीजन ज्यादा से ज्यादा करो।"
      वह बोलती हुई बहुत ही प्यारी लग रही थी। उसके वह natural pink होठ जो बिल्कुल heart shape के थे, उसकी लंबी तीखी नाक छोटा सा चेहरा और उस पर वह उसकी बड़ी-बड़ी Smoky Hazel Grey आंखें उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही थी। और उन पर बड़ी-बड़ी घनी पलकें मीडियम हाइट ,
        Light yellow colour  की  long  कुर्ती के साथ व्हाइट ट्राउजर with व्हाइट दुपट्टा। क्या लग रही थी वो,
सिंपल सी बिना किसी मेकअप के उस पर वह खिलता हुआ fair colour  एकदम बला की खूबसूरत। 
            अभी उसने उस बच्ची से इतना कहा ही था कि एक औरत उस कमरे में आती है और चिल्लाते हुए बोलती है...  "ओ.. महारानी कब तक इस तरह काम से बचने के लिए इन बच्चों को लिए बैठी रहेगी चल आ अब बहुत हुआ कुछ घर का काम भी तो कर ले।" इतना कहकर वह औरत वहां से चली जाती है। 
    उसके जाने के बाद वह सभी बच्चों की तरफ देखती है और बोलती है.. "माफ करना बच्चों मैं अपनी चाची की तरफ से माफी मांगती हूं इस पर सभी बच्चे उस तरफ देखते हैं और एक छोटी सी स्माइल पास कर देते हैं ।उन बच्चों को तो जैसे रोज-रोज यह सुनने की आदत हो गई थी ।
     दरअसल ये 10th standard के बच्चे हैं। जिन्हें यह लड़की tution दे रही थी सुबह में Math का।
    थोड़ी देर में वहां से सभी बच्चे चले जाते हैं, और उनके जाने के बाद वह लड़की भी बाहर आ जाती है। उसके बाहर आते ही एक लड़का जिसकी उम्र करीब 14 से 15 साल के बीच होगी वह बोलता है.." good morning श्री  दी" श्री हां इस लड़की का नाम श्री है इस पर वह बोलती है... "good morning नियम तुम जाग गए।" 
      
तो दोस्तों आप अपने ओपिनियन शेयर करें कैसा लगा आज का  एपिसोड आपको।