मैं हूँ अशोक…
या यूँ कहो — अब मैं केवल एक शरीर नहीं, एक स्मृति हूँ… एक विचार हूँ… जो समय के साथ जीवित है।
जब मैंने इस संसार को छोड़ा, तब मुझे लगा था कि मैंने जो धर्म, करुणा और न्याय का मार्ग स्थापित किया है, वह हमेशा बना रहेगा।
लेकिन समय समय किसी के लिए नहीं रुकता मेरे जाने के बाद मौर्य साम्राज्य वैसा नहीं रहा जैसा मेरे समय में था।
मैंने अपने जीवन में युद्धों को त्याग दिया था मैंने सेना की शक्ति को उतना महत्व नहीं दिया जितना धर्म और नैतिकता को।
मेरे बाद जो शासक आए… वे मेरे विचारों को पूरी तरह समझ नहीं पाए कुछ ने धर्म को अपनाया, लेकिन शासन की कठोरता खो दी।
कुछ ने सत्ता संभाली, लेकिन उनमें नेतृत्व की शक्ति नहीं थी।
मेरे बाद मेरे पुत्र कुणाल और फिर अन्य उत्तराधिकारी सिंहासन पर बैठे।
लेकिन सच यह है —
वे उस विशाल साम्राज्य को संभालने के लिए तैयार नहीं थे जहाँ एक समय मैं पूरे साम्राज्य पर एक मजबूत नियंत्रण रखता था, वहाँ अब प्रशासन ढीला पड़ने लगा।
राज्य के दूर-दराज़ के प्रांतों में अधिकारियों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी।
मेरे साम्राज्य की सबसे बड़ी ताकत थी — उसका विशाल विस्तार लेकिन वही विस्तार अब उसकी कमजोरी बनने लगा दूर के प्रांत, जहाँ पहले मेरे आदेश तुरंत पहुँचते थे, अब धीरे-धीरे स्वतंत्र होने लगे।
कुछ राज्यों ने कर देना बंद कर दिया कुछ ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया मेरे समय में जहाँ शांति थी, वहाँ अब असंतोष बढ़ने लगा।
मैंने अपने जीवन के अंतिम वर्षों में सेना को उतना महत्व नहीं दिया मेरा विश्वास था कि धर्म ही सबसे बड़ी शक्ति है लेकिन मेरे बाद के समय में यह निर्णय साम्राज्य के लिए भारी पड़ा।
बाहरी आक्रमणकारियों ने इस कमजोरी को महसूस किया उत्तर-पश्चिम की सीमाओं पर खतरे बढ़ने लगे छोटे-छोटे शत्रु राज्य अब मौर्य साम्राज्य को चुनौती देने लगे।
समय बीतता गया और मेरा विशाल साम्राज्य धीरे-धीरे छोटे-छोटे टुकड़ों में बँटने लगा जहाँ एक समय मेरा शासन अफगानिस्तान से लेकर दक्षिण भारत तक फैला था,
वहीं अब वह केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित रह गया मेरे द्वारा बनाए गए कानून, मेरे शिलालेख, मेरे स्तंभ —
सब अभी भी खड़े थे लेकिन उन्हें मानने वाले लोग कम होते जा रहे थे।
अंततः वह समय भी आया जब मौर्य साम्राज्य पूरी तरह समाप्त हो गया।
मेरे वंश का अंतिम शासक था बृहद्रथ वह एक कमजोर शासक था उसके ही सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने उसका वध कर दिया और इसी के साथ मौर्य साम्राज्य का अंत हो गया।
एक ऐसा साम्राज्य, जिसे मेरे दादा चंद्रगुप्त मौर्य ने स्थापित किया था और जिसे मैंने अपनी पूरी शक्ति और फिर अपने धर्म से संभाला था…
वह इतिहास बन गया मेरी आत्मा की पीड़ा जब मैं यह सब देखता हूँ, तो मेरे मन में एक प्रश्न उठता है —
•क्या मैंने सही किया?
•क्या मुझे युद्ध छोड़ना चाहिए था?
•क्या मेरी करुणा ने मेरे साम्राज्य को कमजोर बना दिया?
•लेकिन फिर मैं अपने जीवन को याद करता हूँ…
और मुझे समझ आता है —
👉 साम्राज्य नश्वर होते हैं… लेकिन विचार अमर होते हैं।
आज भले ही मेरा साम्राज्य नहीं है ,लेकिन मेरा धर्म जीवित है।
मेरे द्वारा फैलाया गया बौद्ध धर्म आज भी दुनिया के कई देशों में जीवित है मेरे स्तंभ आज भी खड़े हैं मेरा अशोक स्तंभ आज भी एक राष्ट्र का प्रतीक है और मेरी कहानी आज भी लोगों को यह सिखाती है कि —
⚔️ तलवार से जीते हुए राज्य खत्म हो जाते हैं, लेकिन दिल से जीते हुए लोग हमेशा याद रखते हैं।
अंतिम संदेश (मेरी ओर से)
मैं, अशोक…
जिसने जीवन में दोनों रास्ते देखे —
युद्ध का भी… और शांति का भी…
तुमसे यही कहुंगा “अगर तुम्हें चुनना हो,तो हमेशा वह रास्ता चुनो जो मानवता को बचाए और किसी को बताना मत मैं अपने पटलीपुत्रा (पटना) को अभी भी देखता हूँ ”