In the eyes of the Mafia in Hindi Love Stories by InkImagination books and stories PDF | माफिया की नजर में

Featured Books
Categories
Share

माफिया की नजर में

📖 माफ़िया की नज़र में


Intro Part: एक अनजानी शुरुआत"कभी-कभी हमारी सबसे बड़ी गलती होती है... किसी की आँखों में सुकून तलाशना, जहाँ हकीकत में सिर्फ़ तूफान छुपा होता है।"वो थी अहाना शर्मा।

एक ऐसी लड़की, जो बाहर से देखने में बिल्कुल आम लगती थी।
उम्र? मुश्किल से 18 बरस।
चेहरा? मासूम, जैसे चाँद की किरणों से बुना हुआ।
आँखें? सपनों से भरी, लेकिन दिल में एक अनजाना डर लिए हुए।
एक छोटे से शहर से निकलकर, वो दिल्ली जैसे महानगर में अपने सपनों को पंख देने आई थी। नया कॉलेज, नई ज़िंदगी, और एक नया सफ़र। लेकिन उसे क्या पता था कि ये सफ़र उसकी ज़िंदगी को हमेशा के लिए बदल देगा।कॉलेज का पहला दिन।
हल्की-हल्की बारिश, हवा में ठंडक, और दिल में नई शुरुआत की उमंग।
अहाना ने सोचा था कि ये दिन बस किताबों, दोस्तों और हँसी-मज़ाक का होगा।
लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था।उसकी मुलाक़ात हुई उस शख्स से।
नाम था रायान सिंगानिया।
दुनिया की नज़र में वो एक कामयाब बिज़नेसमैन था।
सूट-बूट में लिपटा, चेहरा ऐसा कि कोई भी एक बार देखकर भूल न पाए।
उसकी आँखों में थी एक अजीब सी चमक—जो सुकून और खतरे का मिश्रण थी।
लेकिन सच्चाई?
वो कोई साधारण इंसान नहीं था।
वो था माफ़िया की दुनिया का बेताज बादशाह।
उसके एक इशारे पर लोग साँस लेना भूल जाते थे।
उसके एक फ़ैसले से शहर की गलियों में सन्नाटा पसर जाता था।एक पल।
एक नज़र का टकराव।
और उस पल में कुछ ऐसा हुआ, जो न अहाना समझ पाई, न रायान।
वो नज़रें, जो एक-दूसरे को देखकर थम सी गई थीं, एक ऐसी कहानी की शुरुआत बन गईं, जिसमें प्यार था, जुनून था, राज़ थे, और... मौत का साया भी।"कभी-कभी ज़िंदगी में जो लोग सबसे ज़्यादा तक़राते हैं, वही हमारे दिल की सबसे गहरी परतों को छू जाते हैं। लेकिन सवाल ये है—क्या वो छुअन प्यार की होती है, या फिर धोखे की?"

✨ ये तो बस शुरुआत है...क्या अहाना का मासूम दिल रायान के खतरनाक खेल का हिस्सा बन पाएगा?
क्या प्यार की राह में छुपा खतरा उसे तोड़ देगा, या वो इसे अपनी ताकत बनाएगी?
और रायान... क्या वो सिर्फ़ एक माफ़िया है, या उसकी आँखों में छुपा है कोई अनकहा दर्द?पहला हिस्सा जल्द ही आ रहा है!


अगर ये शुरुआत आपके दिल को छू गई, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि माफ़िया की नज़र में की कहानी आपके दिल की धड़कनों को और तेज़ करने वाली है।
Follow करें, क्योंकि अगला हिस्सा वो है, जो आपकी रातों की नींद चुरा लेगा । 


Thankyou 🥰🥰 ... 

Please share and comment 🙏🙏 ...

📖 "Tute Hue Alfaaz" – Ek Shayari Safar

"कभी-कभी कुछ अल्फ़ाज़ अधूरे रह जाते हैं,
जो दिल में थे, मगर जुबां तक ना आ सके...
वही अल्फ़ाज़ अब इस डायरी के पन्नों पर उतरेंगे।"

"Tute Hue Alfaaz" सिर्फ़ शायरी नहीं, उन अनकही बातों का सफर है,
जो कभी किसी की याद में कहे गए,
तो कभी किसी के जाने के बाद अधूरे रह गए।
हर अल्फ़ाज़ में एक अहसास होगा,
जो दिल तक पहुंचेगा और कहीं न कहीं आपको भी छू जाएगा।

💔 तो आइए, इस सफर का पहला पन्ना खोलते हैं...


""Tute Hue Alfaaz" – Ek Shayari Safar", read it on Pratilipi :,

https://pratilipi.page.link/GPaakyPDt7aJzRpL9

Read, write and listen to unlimited contents in Indian languages absolutely free