Shoharat ka Ghamand - 39 in Hindi Fiction Stories by shama parveen books and stories PDF | शोहरत का घमंड - 39

Featured Books
  • અભિન્ન - ભાગ 6

    ભાગ ૬  સવાર થયું અને હરિનો આખો પરિવાર ગેટ પાસે ઉભેલો. રાહુલન...

  • પરંપરા કે પ્રગતિ? - 3

                           આપણે આગળ જોયું કે પ્રિયા અને તેની દાદ...

  • Old School Girl - 12

    (વર્ષા અને હું બજારમાં છીએ....)હું ત્યાથી ઉભો થઈ તેની પાછળ ગ...

  • દિલનો ધબકાર

    પ્રકાર.... માઈક્રોફિકશન           કૃતિ. ..... દિલનો ધબકાર.. ...

  • સિંગલ મધર - ભાગ 15

    "સિંગલ મધર"( ભાગ -૧૫)હાઈસ્કૂલના આચાર્યનો ફોન આવ્યા પછી કિરણન...

Categories
Share

शोहरत का घमंड - 39

आर्यन घर जाता हैं और देखता है कि उसके घर में माया रहती है वो उसे अचानक देख कर शॉक्ड हो जाता हैं और बोलता है, "माया तुम और यहा पर"।

तब माया बोलती है, "क्यो मैं यहां पर नही आ सकती हूं क्या"।

तब आर्यन बोलता है, "अरे नही एसा नहीं है ये तुम्हारा ही घर है, मगर अमेरिका से इस तरह अचानक"।

तब माया बोलती है, "तुमसे मिलने की चाहत हुई और मैं आ गई"।

तब आर्यन बोलता है, "बिलकुल सही किया, चलो अब आराम से बैठ कर बाते करते हैं"।

तब माया बोलती है, "नो नो मैं यहां पर बैठने के लिए नही आई हू घूमने के लिए आई हु, चलो जल्दी से मुझे कहीं ले कर चलो"।

तब अरूण बोलता है, "हा भई हा जाओ ले जाओ"।

तब आर्यन बोलता है, "ओके चलो"।

उसके बाद वो दोनो चले जाते है।

उधर अबीर चुप चाप छत पर बैठा रहता है। तब वहा पर रितु आती हैं और बोलती है, "क्या हुआ भाई आप चुप चाप यहां पर क्यो बैठे हो"।

तब अबीर बोलता है, "तो फिर क्या करु मेने सोचा था की आज आलिया को परपोज कर दूंगा मगर ऐसा नहीं हुआ "।

तब ऋतु बोलती है, "पर क्यो नही किया "।

तब अबीर बोलता है, "वो मै आलिया को लेने गया था मगर उसने मेरे साथ आने से मना कर दिया "।

तब ऋतु बोलती है, "कोई बात नहीं आप उसे यहां पर भी तो बुला कर परपोज कर सकते हैं "।

तब अबीर बोलता है, "नही मुझे उसे अच्छे से परपोज करना है सबके सामने और वो भी वैसे जेसे फिल्मों में करते हैं"।

तब ऋतु बोलती है, "ओह मेरे फिल्मी भैया बस करिए ये असल जिंदगी है कोई फिल्म नहीं"।

तब अबीर बोलता है, "यही लाइफ है ऋतु तुम नही समझोगी"।

तब ऋतु बोलती है, "मुझे समझना भी नहीं है"।

तब अबीर बोलता है, "अब जाओ थोड़ा देर मुझे अकेला छोड़ दो"।

तब ऋतु बोलती है, "अच्छा ठीक है जैसी आपकी मर्जी"।

उसके बाद ऋतु वहा से चली जाती हैं।

उधर आलिया के घर में भी सब खाना खाते हैं। तभी आलिया अपनी मम्मी से बोलती है, "मम्मा जब सैलरी मिलेगी ना तब आप ऋतु को भी किराया दे देना, क्योंकि ऐसे बिना किराया दिए हुआ रहना अच्छा नही लगता है"।

तब आलिया की मम्मी बोलती है, "हा बेटा वो तो मुझे भी अच्छा नहीं लगता है, बस खाली एक बार तुम्हारी सैलरी मिल जाए"।

तब आलिया बोलती है, "आप परेशान मत होइए"।

उसके बाद खाना खा कर सभी सोने चले जाते है। तभी ईशा आलिया को बोलती है, "दी आपको पता है कि आज घर में क्या हुआ था"।

तब ईशा सब कुछ बता देती हैं और बोलती है, "मुझे तो बुआ जी पर बड़ा ही गुस्सा आ रहा था अगर मेरे सामने होती न तो मै उन्हे अच्छे से बताती"।

तब आलिया बोलती है, "इन सब पर ध्यान मत दिया करो, जिसे जो बोलना है बोलने दो, हम किस किस का मुंह बंद करेंगे, चलो अब सो जाओ सुबह स्कूल भी जाना है तुम्हे"।

उधर आर्यन माया के साथ क्लब जाता हैं। वहा पर आर्यन माया से पूछता है, "तुम्हे क्या चाहिए बताओ "।

तब माया बोलती है, "आई वांट वाइन "।

ये सुनते ही आर्यन चौक जाता हैं...............