Ek Apavitra Raat - 6 in Hindi Short Stories by MB (Official) books and stories PDF | एक अपवित्र रात - 6

Featured Books
  • పాణిగ్రహణం - 2

    గుమ్మం దగ్గర నిలబడిన నూతన దంపతులను ఆపి పేర్లు చెప్పి రమ్మంటా...

  • తనువున ప్రాణమై.... - 16

    ఆగమనం.....ఏంటి, ఒక రౌండ్ కంప్లీట్ చేసి వస్తారా!! పెళ్లి అయ్య...

  • థ జాంబి ఎంపరర్ - 6

    ఆదిత్య :"నా కుటుంబం బతికి ఉందని చెప్పావు, సంతోషం! కానీ నీ జీ...

  • ప్రేమలేఖ..? - 4

    20 డేస్ ఇక్కడే ఉంటాను. అనడంతో ఉత్సాహంగా చూసింది లీల. బట్ అప్...

  • ఆపరేషన్ సింధూర

    "ఆపరేషన్ సింధూర" అనేది భారత సైన్యం పాకిస్తాన్ లోని ఉగ్రవాద శ...

Categories
Share

एक अपवित्र रात - 6

एक अपवित्र रात

(विश्वकथाएं)

(6)

नंगा लड़का

मीस्तर एकहार्ट

मीस्तर एकहार्ट (1260-1328) के बारे में खास कुछ पता नहीं। लेकिन जर्मन छोटी कहानी के बीज एकहार्ट की लघुकथाओं में बखूबी देखे जा सकते हैं।

मीस्तर एकहार्ट को (एक दिन) एक खूबसूरत नंगा लड़का मिला।

उसने उससे पूछा कि वह कहाँ से आया था।

वह बोला, “मैं खुदा के पास से आया हूँ।”

“तुमने उसे कहाँ छोड़ा?”

“भले दिलों में।”

“तुम जा कहाँ रहे हो?”

“खुदा के पास।”

“वह कहाँ मिलेगा तुम्हें?”

“जहाँ मैं सभी जीवों से बिछड़ूँगा।”

“तुम हो कौन?”

“राजा।”

“तुम्हारा राज्य कहाँ है?”

“मेरे दिल में।”

“तो देखना, कोई उस पर कब्जा न कर ले!”

“अच्छी बात।”

तब वह उसे अपने कमरे में ले गया।

“तुम अपनी मरजी से कोई भी कोट ले लो।”

“तब मैं राजा कहाँ रह जाऊँगा?”

और तब वह गायब हो गया।

दरअसल वह स्वयं खुदा था - और थोड़ा-सा मौज-मजा करने आ गया था।

***