यह कहानी सावित्री की है, जो एक सोलह वर्षीय बालिका वधु है। उसने अपने पति रण विजय सिंह के साथ ससुराल में कदम रखा, लेकिन वहां कोई सास-ससुर या ननद नहीं था। सावित्री का पालन-पोषण उसकी बुआ जमुना ने किया था। उसके पति की जमींदारी थी, और वे काफी प्रतिष्ठित थे। कुछ समय बाद सावित्री ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन जब वह ससुराल लौटी, तो उसके पति की अचानक मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु का कारण सांप का काटना था, जिससे सावित्री की खुशियां मातम में बदल गईं। कहानी यह दर्शाती है कि स्त्रियों ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाई है, और उन्हें न्याय मिला है। जीत by Upasna Siag in Hindi Women Focused 5 1.6k Downloads 6.1k Views Writen by Upasna Siag Category Women Focused Read Full Story Download on Mobile Description (जमाना कोई भी हो, जब - जब किसी स्त्री ने अपने ऊपर हुए जुल्मों के विरुद्ध आवाज उठाई है। उसे न्याय अवश्य ही मिला है। ये घटना अंग्रजों के ज़माने की है।) सावित्री रात के अमावस के से अँधेरे को चीरती हुई आगे बढती जा रही थी। सहसा उसे चार जोड़ी आँखें, वासना से भरी और लपलपाती जुबान अपनी आँखों के आगे कौंध गयी और उसने ऊँठ की नकेल खींच डाली। जोर से रुलाई फूट पड़ी। सोलह वर्षीय बालिका वधु सावित्री, ब्याह कर ससुराल आयी तो सास -ससुर और ननद कोई भी नहीं था। पति रण विजय सिंह इकलौते ही थे। माँ जन्म देते ही स्वर्ग सिधार गयी तो पिता भी उसके दस वर्ष के होते -होते गुजर लिए थे। उनका पालन उनकी बुआ जमुना ने ही किया था। घर में सिर्फ वे तीन ही प्राणी थे। पति के परिवार में नजदीक - दूर के भाई, रिश्तेदार तो थे ही। जिनसे सावित्री की मुलाकात उसके पति ने विवाह के उपरांत करवाया था। More Likes This चंद्रवंशी - 1 - अंक – 1.1 by yuvrajsinh Jadav विभामा - 1 by Vibhama एक लड़की सबके साथ वो सब करती - 1 by Rakesh संत श्री साईं बाबा - अध्याय 4 by ՏᎪᎠᎻᎪᏙᏆ ՏOΝᎪᎡᏦᎪᎡ ⸙ फ्लोरेंस नाइटिंगेल - 2 by Tapasya Singh गर्भ-संस्कार - भाग 1 by Renu तस्वीर - भाग - 1 by Ratna Pandey More Interesting Options Hindi Short Stories Hindi Spiritual Stories Hindi Fiction Stories Hindi Motivational Stories Hindi Classic Stories Hindi Children Stories Hindi Comedy stories Hindi Magazine Hindi Poems Hindi Travel stories Hindi Women Focused Hindi Drama Hindi Love Stories Hindi Detective stories Hindi Moral Stories Hindi Adventure Stories Hindi Human Science Hindi Philosophy Hindi Health Hindi Biography Hindi Cooking Recipe Hindi Letter Hindi Horror Stories Hindi Film Reviews Hindi Mythological Stories Hindi Book Reviews Hindi Thriller Hindi Science-Fiction Hindi Business Hindi Sports Hindi Animals Hindi Astrology Hindi Science Hindi Anything Hindi Crime Stories