शालिनी, तुमने अपने घर पर हमारे अफेयर के बारे में बात की?" विकास ने धीमी लेकिन बेचैन आवाज़ में पूछा। शालिनी ने गहरी सांस ली और सिर झुका कर बोली— "नहीं..." विकास की आँखों में बेचैनी और अधीरता साफ झलक रही थी। "कब करोगी? अब और नहीं रह पा रहा यार, तुम्हारे बिना..." शालिनी ने उसकी तरफ़ देखते हुए हल्की मुस्कान दी, पर आँखों में दुविधा साफ थी। "ठीक है... आज ही हिम्मत करके बात कर लूंगी। लेकिन तुमने?"
Full Novel
Extra Material Affair.. - 1
शालिनी, तुमने अपने घर पर हमारे अफेयर के बारे में बात की?"विकास ने धीमी लेकिन बेचैन आवाज़ में पूछा।शालिनी गहरी सांस ली और सिर झुका कर बोली—"नहीं..."विकास की आँखों में बेचैनी और अधीरता साफ झलक रही थी।"कब करोगी? अब और नहीं रह पा रहा यार, तुम्हारे बिना..."शालिनी ने उसकी तरफ़ देखते हुए हल्की मुस्कान दी, पर आँखों में दुविधा साफ थी।"ठीक है... आज ही हिम्मत करके बात कर लूंगी। लेकिन तुमने?"विकास ने दृढ़ आवाज़ में कहा—"हाँ, मैंने मधु को सब बता दिया है।"शालिनी चौक पड़ी—"उसने... कुछ कहा नहीं?"विकास ने कड़वी हँसी हँसते हुए कहा—"कहा क्यों नहीं... चीख-चिल्ला रही थी, ...Read More
Extra Material Affair.. - 2
रात का खाना खत्म हुआ तो शालिनी ने अपने 12 साल के बेटे को प्यार से सुला दिया। कमरे लाइट बंद करते हुए उसने एक गहरी सांस ली—क्योंकि जानती थी कि आज की रात उसकी ज़िंदगी बदलने वाली है।ड्रॉइंग रूम में मनोज अख़बार पढ़ रहा था।शालिनी उसके सामने आकर बैठ गई। चेहरा उतरा हुआ था, आवाज़ काँप रही थी।"मनोज... मुझे तुमसे एक सच कहना है,"उसने धीरे से कहा।मनोज ने चश्मा उतारा और शांति से उसकी तरफ़ देखा।"कहो शालिनी, क्या बात है?"शालिनी की आँखें झुक गईं।"मेरा... मेरा विकास के साथ अफेयर है।"मनोज ने जैसे पहले से ही ये बात अपने ...Read More
Extra Material Affair.. - 3
लेकिन ज़िंदगी उतनी आसान नहीं होती जितनी इंसान सोच लेता है।कभी-कभी तो वो हमारे ख्वाबों का उल्टा ही कर है।ऑफिस में एक दिन विकास देर तक काम कर रहा था।अचानक उसके सीने में तेज़ दर्द उठा।साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया।शालिनी भी दौड़ी-दौड़ी आई।डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की, पर हार्ट अटैक इतना गंभीर था कि...कुछ ही घंटों में विकास ने दम तोड़ दिया।शालिनी अवाक रह गई।जिस इंसान के लिए उसने अपना घर, पति और बच्चा छोड़ा था,जिसे अपनी “आज़ादी” समझा था—वो अब इस दुनिया में नहीं था।अस्पताल के सफेद कमरे में अकेली बैठी शालिनी के सामने बस एक सवाल ...Read More