लाल दाग़ - 4

मैडम ने अपने बैग में देखा कि अगर उनके पास पैड हो तो वे सुधा को दे दें, लेकिन आज उनके बैग में पैड नहीं था। अब मैडम समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें। उधर सुधा रो-रोकर और शर्म के कारण बहुत असहज महसूस कर रही थी।मैडम ने उसे समझाने की कोशिश की और कहा, “इसमें घबराने या शर्माने की कोई बात नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर लड़की को एक उम्र के बाद होती है।”यह बात सुनकर कई बच्चियाँ घबरा गईं। जिन बच्चियों को अभी तक माहवारी शुरू नहीं हुई थी, उन्हें भी डर