एक मुसाफ़िर एक हसीना: A Dangerous Love Story - 8

8 नागिन        अश्विन  ने माया के चेहरे को देखा तो उससे पूछा, “ कुछ हुआ है क्या?”  “मुझे लगता है,  हमें  यहाँ से चलना चाहिएI” “ क्यों?” “ वह आदमी मुझ पर नज़र  रख  रहा  हैI”  माया ने आँखों  के ईशारे  से कहा  तो  अश्विन ने उस आदमी  की तरफ देखा और  उस आदमी ने इधर-उधर देखना शुरू  कर दियाI “इसे  जानती हो  या मैं मदद  करो?” “इसे भाई  ने मेरे पीछे  लगा रखा  हैI” माया  ने ड्रिंक पीते  हुए कहाI “लगता है, तुम्हारे  भाई को तुम पर भरोसा  नहीं हैI” यह सुनकर  माया  थोड़ा  झेंप  गईI