खुशियों भरी जिंदगी
-------------------------
खुशियों भरी है जिंदगी हर पल इसे सजाइए
जीवन कठिन डगर है मुश्किलें तूफान भी
डगमगाए ना कदम आशा दीप जलाते जाइए
है नई मंजिले नये हैं रास्ते नये सपनों संग
नित कदम दर कदम आगे बढ़ते जाइए।
हौसला है गर ,मिल जाएगी मंजिल तुम्हें
बनाके कारवां,नया जहां बसाते जाइए।
मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सब एक हों
प्यार हो,अमन हो,जिऐं एक दूसरे के वास्ते
खिला फूल गुलशनों में मुस्कुराते जाइए।।
।। तारा गुप्ता ।।