दुनिया की मत सोच परिंदे यह लड़ाई तेरी है,
बना खुदी को चील के जैसा यह दुनिया बाज़ों से घिरी है
बैठ चौक्सा, रख दृष्टि हर एक कदम पर,
पाएगा सटीक, स्पष्ट वास्तविकता जो छुपी मील हर एक नज़र पर।
दुनिया की मत सोच परिंदे यह लड़ाई तेरी है
आत्मसमर्पण ना सीखा जिसने तू वह निडर सिपाही है,
फरक नहीं दुश्मन कितना बृहत्काय बलशाली है,
ओढ़ निडरता का चोला तुझे उसकी औकात दिखानी है।
दुनिया की मत सोच परिंदे यह लड़ाई तेरी है
तूफान देख जब परिंदे कोनों में दुबकते हैं,
भर ललकार तू निकल,
फैला अपने चील के पंख और चीर दिखा तूफान का सर,
क्योंकि यह लड़ाई तेरी है क्योंकि यह लड़ाई तेरी है
दुनिया की मत सोच परिंदे यह लड़ाई तेरी है।
~for competitive exam candidates.