English Quote in Funny by S Kumar

Funny quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#પ્રેમ_પ્રારંભ

जिंदगी के साथ कोई मेरा हमसाया हो गया
एक सुंदरता से क्या मिला, मैं उसकी छाया हो गया

मुलाकात होते ही जिंदगी में वह हो गई सब कुछ
यारों मैं खुद अपने लिए पराया हो गया

सुबह, दोपहर, शाम, रात बस बातें ही बातें
मोबाइल मेरा चौबीस पहर का साया हो गया

#પ્રેમ_દરમિયાન

शॉपिंग ने सीमा पार पहुंचा दिया क्रेडिट कार्ड बिल
उन्हें गिफ्ट दे-देकर खुद देनदारी का मारा हो गया

रोज उठाकर उनके नखरे और जताकर उन्हें प्यार
किसी फिल्म के एक्स्ट्रा की तरह बेचारा हो गया

कभी घर तो कभी ऑफिस से पिक-अप या ड्रॉप
उनके लिए मर्सीडीज तो खुद के लिए खटारा हो गया

#અનંત_પ્રેમ

फिर भी उनके नयनों में न जाने है क्या बात है
उनके प्रेम के आईसीयू में रहना गवारा हो गया

English Funny by S Kumar : 111047307
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now