? कैसा है ??

"आंसू" जता देते है, "दर्द" कैसा है?
"बेरूखी" बता देती है, "हमदर्द" कैसा है?

"घमण्ड" बता देता है, "पैसा" कितना है?
"संस्कार" बता देते है, "परिवार" कैसा है?

"बोली" बता देती है, "इंसान" कैसा है?
"बहस" बता देती है, "ज्ञान" कैसा है?

"ठोकर" बता देती है, "ध्यान" कैसा है?
"नजरें" बता देती है, "सूरत" कैसी है?

"स्पर्श" बता देता है, "नीयत" कैसी है?
और "वक़्त" बता देता है, "रिश्ता" कैसा है!

Gujarati Hiku by Dino : 111046913

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now