शुभ दीपावली
*जीवन का अन्धकार दूर हो जाये;*
*सुख समृद्धि और प्रकाश भर आये।*
*खुशियों से सबका जीवन हर्षाये ;*
*हँसी ख़ुशी दीवाली सभी मनाये।*
*शुद्ध विचार ही चहुँ ओर से आये;*
*जीवन सबका आलोकित कर जाये।*
*मन की कटुता सारे दूर भगाये;*
*विश्वास प्रेम से सबको गले लगाये।*
*धन धान्य से सबका घर भर जाये;*
*जगदीश्वर की कृपा को सारे पायें।*
*बने परिश्रमी यश ऐश्वर्य छा जाये*
*सुखशांति और खूब सफलता पाये।।*
*पर'हित' में दीप सा खुद को जलाये;*
*चमके स्वयं व जग को भी चमकायें।*
*श्रेष्ठ व्यवहार से जीवन को महकायें।*
*खूब शुभकामना देवे, खूब ही पायें।।*