"कविता" -
क्या है ये कविता ? शब्दों का माया जाल है, सुर और ताल है, गागर में सागर, सागर में गागर छलकाती कल-कल बहती
लहरों की धार है ये कविता, कुछ तेरी, कुछ मेरी पुकार है ये
कविता।
क्या है ये कविता ? ओस की बूँदों का घास से प्यार है, बरखा
कि पहली फुहार है ये कविता, कुछ तेरी, कुछ मेरी सांसों की
तकरार है ये कविता।
क्या है ये कविता? तितलियों सी रंगीन, छोटे बच्चों की मुस्कान, वो दादी - नानी की कहानी एक था राजा, एक थी
रानी, कुछ तेरी कुछ मेरी यादों की सार है ये कविता।
क्या है ये कविता? आदि शक्ति का प्रहार, झांसी की तलवार,
मीरा की भक्ति, राधा का प्यार, सूफी संतो की वाणी, अर्जुन
की तलवार, कृष्णा का शंखनाद है ये कविता, कुछ तेरी कुछ
मेरी पूष्पों की हार है ये कविता।