Hindi Quote in Shayri by Kartika Singh

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अमन की बातें लेकर देश भर में घूमें अमन के कारवां को समर्पित जब यह कारवां लुधियाना में आया था-उ

खतरे में अमन है
हम सब को
अब आगे आना ही होगा।
गफलत की नींद जो सोए हैं--
उनको भी जगाना ही होगा।

खतरे में अमन है...
हम सब को
अब आगे आना ही होगा।
खतरे में अमन है........

हर गली गली में खतरा है।
हर कदम कदम पर खतरा है
हर मोड़ पे कोई खतरा है!
हर कोने में कोई खतरा है-
आवाज़ लगाना ही होगा।

खतरे में अमन है
हम सब को
अब आगे आना ही होगा।
खतरे में अमन है........

इंसान की कीमत कुछ भी नहीं।
कीमत है व्यर्थ रिवाजों की।
भगवान को सोना चढ़ता है
कीमत बढ़ती है अनाजों की।
इंसान की जान बचाने को
अब इन्कलाब लाना होगा।

खतरे में अमन है
हम सब को
अब आगे आना ही होगा।
खतरे में अमन है........

यहाँ देवी पूजी जाती है
पर कन्या मारी जाती है।
न बच्ची यहाँ सुरक्षित है
न बूढी यहाँ सुरक्षित है।

हर मोड़ पे लुटती नारी को
हम सब को बचाना ही होगा।
खतरे में अमन है
हम सब को
अब आगे आना ही होगा।
खतरे में अमन है........

जब छिड़ी थी जंग आज़ादी की;
तब हमीं मैदान में आए थे।
हम झूल रहे थे फांसी पर,
यह माफ़ी मांग के

Hindi Shayri by Kartika Singh : 111043632
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now