#LoveYouMummy
माॅं तुम बरसात के मौसम की वह पहली बॅूंद-सी हो जो मेरे जलते मन को शीतलता देती हो, तुम्हारे विचार किरण सी विचलित मन को सही दिशा प्रदान करते हैं, परिवार में तुम्हारे सिखाए धैर्य, स्नेह, मुस्कान मेरे घरौंदे को खुशहाल बनाने में मदद करती है। मेरे जीवन की सफलता का सारा श्रेय तुम्हें ही जाता है। कल आज और कल भी मुझे तुम्हारे आशीष की लालसा बनी रहेगी,चाहे मैं उम्र के किसी भी मुकाम पर रहॅूं। मेरी हर प्रार्थना में तुम हो, आज कहती हॅंू, तुम्हारे प्रति मेरा प्रेम गगन सा विशाल है।
........................................... अर्चना सिंह जया