#LoveYouMummy
प्यारी मम्मी,
चंद अलफ़ाज़ों में बयां करना की आप मेरे लिए क्या मायने रखते हो, ये बहुत मुश्किल है मेरे लिए. क्यूंकि अगर मैंने शुक्रिया अदा करना शुरू किया तो किताबें भर जाएगी मगर फिर भी मैं सही से इजहार नहीं कर पाऊँगी. मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूँ की आज मैं जो भी हूँ, जहाँ भी हूँ, जो मुकाम हासील किया है मैंने वो सिर्फ आपके बदौलत किया है. आप के बिना जीवन व्यर्थ लगता है.
आप जानते हो मैं ज़्यादा चीज़ो का जिक्र नहीं करती, पर आज कुछ कहना चाहती हूँ, "Mummy, you are my role model, my inspiration, my strength". बचपन से लेकर आज तक मेरा पहला सपना सिर्फ यही था और है की मैं ज़िंदगी में आप जैसा बन पाऊ. वो धैर्य, वो तेज; हर चीज़ आपकी मुझे आकर्षित करती है.
मैं जानती हूँ आप जाहिर नहीं करते, पर दिल छोटा तो आपका भी होता है जब हम बच्चें छुट्टियाँ ख़तम होते से चले जाते है, पर आपका वो साथ ही है जो हम तीनों को हिम्मत देता है. बस इतना ही कहना चाहती हूँ हम आपसे बहुत बहुत प्यार करते है मम्मी!
आपकी बेटी,
अश्विनी