#LoveYouMummy
बहुत प्रेम करता हूँ तुमसे मैं। तुम जानती हो माँ, क्योंकि माँ तो सब जानती है। आखिर हर बेटे की पहली धड़कन माँ की धड़कनों से ही जन्म लेती है, जब बेटे का दिल धड़केगा तो माँ का दिल धडकता ही हैं। और जब माँ का दिल धड़कता है तो बेटा भी अपनी धडकन को सुनता ही हैं न। उस दिन भी यही हुआ माँ। बहुत कुछ कहना चाहती थी मेरी धडकनें, पर कह कुछ न सकी। बस तुम्हें जाते हुए देखता रहा, दूर तक देखता रहा।.....
आखिर कब तक अपनी आँखों के सामने उन संस्कारों का अपमान होते देखता रहता, जिनका अंश मुझमें भी विधमान था, माँ।
'तेरे असंस्कारी नातियों का मजबूर पिता।'
/वीर/