#Love you maa#
प्रिय मां,
कुछ दिन की दूरी भी मैं सह नहीं पाती, मां आपसे दूर जाने का ख्याल भी दिल को खाली कर जाता है, शादी होने के बाद मेरी सांसे कहीं मुझसे दूर होती जा रही है। सब बहुत याद आता है मां ।तेरी बातें हमारी वह छोटी छोटी सी लड़ाइयां मेरा रूठना और तुम्हारा मुझे मनाना। वह एक पल की नाराजगी की बेचैन जो तेरी आंखों में झलकती थी ।तुमसे दूर होकर मैंने जाना क्यों मां अपनी बेटियों को इतना प्यार करती हैं। क्यों, बेटी की आंखों में अपनी खुशियां देखती है। क्यों ,बेचैनियां उसे बेटी के पैदा होते ही मिल जाती हैं ।मां तेरे आंचल में छुप कर सो जाना और सपने सजाना आत्मा को सुकून देने वाला वह स्पर्श सब बहुत याद आता है। मेरी हर जिद को आपने माना। मेरी तकलीफ में आपने अपनी जिंदगी मेरे सामने रख दी ताकि मैं उसे पकड़कर अपनी जिंदगी में आकर बढ़ सकूं। आपने मुझे सिखाया के जीवन का मतलब सिर्फ जीना नहीं बल्कि आनंद से जीना है। आपने सुरक्षा और ममता की बाहों से मुझे जो प्यार दिया है उससे मुझे कोई दुख नहीं पहुंचा सकता ।आपने जो दिया वह शायद कोई और नहीं दे पाता ,मैं अपने आप को खुशकिस्मत मानूंगी कि, आधी भी आपके जैसी मां अपने बच्चों के लिए बन पाई आशा करती हूं जैसी परवरिश आपने मेरी की है वैसे ही मैं अपने बच्चों की कर पाऊं
मांआपके लिए ढेर सारा प्यार
आपकी बेटी बीनू