#Love you माँ

माँ आप कैसी हो,भगवान से प्रार्थना है कि आप सदा खुश रहो।

बहुत दिनों से आप से कुछ कहना था, जिसे फोन या व्हाट्स अप से नहीं कह सकती, क्योंकि कुछ चीजें सिर्फ एहसास की बात होती है, सो आज पत्र लिख रही हूँ, जैसे आप नानी माँ को लिखा करती थी, क्योंकि “Old is Gold”.

माँ बच्चे की पूरी दुनिया होती है। माँ आप मेरे लिए सुख दु:ख कि वो परछाई हो जो हमेशा साथ होती है।

माँ आप जीवन देने से लेकर हर कदम कि सीढ़ी हो।

स्कूल के लिए तैयार करने से लेकर पापा कि डाँट से बचाने वाले हथियार आप ही थे। आज भी मुझे याद है कि मेरे लिए पापा से कैसे लड़ जाया करती थी।

अपनी नींद खोकर तुमने हमें नींद दी , अपनी खुशियाँ पीछे रखकर हमें प्राथमिकता दी।

आपको शब्दों में बयां करना मुश्किल है पर ये बस एक कोशिश है ।

आज तक हर समस्या का समाधान माँ आप थी। मगर आज खुद एक माँ बनने के बाद पता चला कि माँ तो एक एहसास है जो सदा मेरे साथ रहती है।

ये तुम्हारे मेरे बीच कि बात है जिसे सिर्फ मैं महसूस कर सकती हूँ।

आज तुमसे दूर हूँ फिर भी माँ तुम मन में विचार और सुझाव के रूप में साथ रहती हो।

माँ तुम मेरी मार्गदर्शक और गुरु हो।

Hindi Blog by Shipra Gupta : 111043244

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now