#LoveYouMummy
प्रिय माँ,
सादर प्रणाम,
माँ जब से मैं रायपुर से चेन्नई आया हूँ,हर वक़्त आपकी याद आती है,यहाँ के हॉस्टल में जब मोर रसम सांभर परोसा जाता है आपके हाथ की रोटी याद आती है,जब मैं ज्वर से पीड़ित होता हूं, मेरे हाथों पर ठन्डे पानी से पट्टी जरने वाली कोई नही होता, हॉस्टल में मोबाइल प्रतिबन्ध होने के कारण हर रविवार को आपकी आवाज सुनने को आतुर रहता हूँ, आपके हाथ के बने व्यंजन भी आराम से खाता हूं ताकि आपके हाथ का स्वाद बने रहे,आपके बिना सब अधूरा है माँ, आपकी बहुत याद आती है
आपका बेटा
कुंचुम