#LoveYouMummy
प्यारी माँ, चरणस्पर्श।
आपको बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि आज ही भारतीय सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आया है और मेरा चयन पुलिस सेवा के लिए हुआ है। मैं जानता हूँ यह सुनकर आप कितना खुश हो रही होंगी। मुझे याद है कि पिताजी के गुजरने के बाद आप पूरी रात सिलाई मशीन चलाकर कपड़े सिलती थीं ताकि मेरी पढ़ाई बाधित न हो। कभी भी इस बात का भान मुझे नहीं होने दी और यही मुझे अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता था। "प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद जब मुझे सेवा आवंटित की जायेगी तो आप भी मौजूद रहेंगी", आपने दो साल पहले आखिरी मिलन में यही इच्छा दोहरायी थीं। दिल्ली आने का टिकट साथ में संलग्न है। प्रणाम।
आपका सुनीत