Love You Mummy "Bites" Competition
प्यारी माँ
चरण-स्पर्श
माँ, आज आप मुझे बहुत याद आ रही हो।आपने माता-पिता दोनों की भूमिका इतनी शं से निभाई हमें पिता की कमी महसूस ही नहीं हुई। कठिन परिस्थितियों में भी आपको कभी रोते या किसी के सामने हाथ पसारते नहीं देखा। वो दिन नहीं भूलती, जब मैंने आपसे पूछा था आप भाई को खाना क्यों नहीं परोसती हमेशा मुझसे परोसवाती हैं। आपने कटी-फटी हथेलियां दिखाकर कहा था इन्हें देखकर कहीं उसका मन पढ़ाई से न उचट जाए। आपकी ही परवरिश का नतीजा है,आज हम हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हैं।
लव यू माँ।
तुम्हारी बेटी
मौलिक एवं अप्रकाशित
मधु जैन
593 संजीवनी नगर जबलपुर (म.प्र.)482003
madhuneer1958@gmail.com
9407182120