#LoveyouMummy
माँ आप चन्दन के सुवास से सुवासित हैं। पूनम के चाँद से उज्जवल, गंगा सी पावन हैं। कर्म को सबसे बड़ा धर्म समझने वाली, पर ईश्वर में अटूट विश्वास रखने वाली हैं। बात व्यवहार में स्पष्टवादी, परिस्थितियों के प्रति जागरूक व जुझारू हैं। सामाजिकता में सजग, स्वभाव से निडर हैं। आप सब पर स्नेह सुधा बरसाने वाली, दयाभाव से निर्बल को हरषाने वाली हैं। अनमोल माँ हैं आप मेरे लिए?
आपकी चेष्टाएँ बस यही उक्ति दोहराती नज़र आती है "देखो मेहनत के अलावा और कोई रास्ता नहीं है"...
आपकी ढाई साल की संगत का असर वाकई बहुत हुआ है मुझ पर। आखिर मेरी प्रेरणास्रोत जो हैं आप?। आपसे जाना कि प्रेम में कोई आकांक्षा नहीं होती, रिश्तों की बुनियाद स्थापित करने के लिए किसी कारण की ज़रूरत नहीं होती। जो भी होता है अनायास ही हो जाता है।
वैसे तो जितना भी कहूँ कम ही रहेगा हमेशा... लेकिन कुछ है जो कभी समाप्त नहीं हो सकता वो है आपका स्नेह??