Hindi Quote in Song by Devanshu Patel

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

एक अनपढ़ा ख़त .... !

प्रिय माँ..... (जो होनेवाली थी....)
(राग: तू कितनी अच्छी हैं, तू कितनी भोली हैं प्यारी प्यारी हैं..... )

मैं तेरी बच्ची थी
कोख़ में पलती थी
प्यारी प्यारी थी
ओ माँ.... (4)
प्रभु ने बख्शी थी
गर्भमें रखी थी
मै खुद नहीं आईथी
ओ माँ.... (4)
सुख से मैं सोती थी तेरी पाके झोली
ढ़ेर सारी परियां थी मेरी हमजोली
मेरे इस धरती पे
ख़ुशी से आने की
दुआ वो करती थी
ओ माँ.... (4)
सपने संजोए थे माँ, मैंने मेरे मन से
लिपटी रहूँगी में माँ मैंतो तेरे तन से
पीऊँगी दूध तेरा
खिले तेरा चेहरा
मैं धन्य हो जाउंगी
ओ माँ.... (4)
कितना भयानक, दिन था वो मनहूस
ज़रुरत नहीं है मेरी, किया ऐसा महसूस
जुदा मनसे किया,
निकालके फेंक दिया
मैं कर क्या सकती थी
ओ माँ.... (4)
क्या तू जानती हैं माँ, रोई थी मैं कितना
मेरे साथ रो रहा था सारा स्वर्ग इतना
हुआ दुःख जब देखा
खुदा को खुद रोता
मै रुक नहीं पाई थी
ओ माँ.... (4)

© देवांशु पटेल
शिकागो

Hindi Song by Devanshu Patel : 111041718
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now