Hindi Quote in Blog by Anagha Joglekar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#LoveYouMammy

........एक खत माँ के नाम........

प्यारी माँ,
आज मेरी यह पाती तुम्हें समर्पित है। जानती हो माँ, जब मैंने शब्द लिखना सीखा था तब सबसे पहला शब्द 'माँ' ही लिखा लेकिन तब मैं इस शब्द की शक्ति से अनजान थी। मुझे इसका असली अर्थ तब समझ में आया जब मैं खुद माँ बनी।
जानती हो न माँ कि माँ शब्द म+आं से मिलकर बनता है। जिसमें एक व्यंजन है और एक स्वर। यहाँ 'म' मैं हूँ और 'आं' तुम। जिस तरह स्वर के बिना व्यंजन अधूरा है उसी तरह तुम्हारे बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं माँ। तुम हो इसलिए मैं हूँ। तुम हो इसलिए नेह का बंधन है। तुम हो इसलिए मेरा संसार है। तुम हो इसलिए.......ओह माँ! तुम हो इसलिए मेरा जीवन है।

आपकी लाडली

Hindi Blog by Anagha Joglekar : 111041674
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now