#LoveYouMummy
प्यारी मॉं,
तुम्हारी व्यापकता को शब्दों में पिरो पाना असंभव-सा जान पड़ता है वैसे ही तुम्हारे प्रति प्यार को दिखा पाना भी मेरे लिए बेहद कठिन-सा जान पड़ता है। प्यार मेरी ऑंखों में,व्यवहारों में,बातों में,पकवानों में, साथ ही तुमसे मन के तार कुछ इस तरह से जुड़े हुए हैं कि ऑंसू में छुपी खुशी मैं देख लेती हूॅं और हॅंसी में छुपे दर्द को महसूस कर पाती हूॅं। हर जन्म में मैं तुम्हारी गोद में खेलूॅं, अॅंगुलियों के स्पर्श को महसूस करुॅं, यही प्रार्थना करती हॅूंं। साथ ही अपने सदकर्मों से तुम्हारे होठों पर मुस्कान कायम रखने का प्रयास करती रहूॅंगी।
तुम्हारी लाडली