एक पल की मुलाकात हुई ,एक पल की मुलाकात हुई
दिल में, मेरे दिल में , मेरे दिल में , कुछ बात हुई !!
मेरी आँखों में , मेरी रातों में, मेरी नींदों में कोई ख्वाब जगा
मेरे होठों पे, मेरी बातों में, मेरे गीतों में कोई आन बसा
मेरे दिल में झन-झनकार हुई, मैं तो खुद से ही अंजान हुई !
एक पल की ....
मेरे दिन नये, मेरी रात नयी, मेरे बातों में बस बात तू ही
मेरे गीत नए, आवाज़ नयी, मेरे प्यार का बस एक साज तू ही
मेरे गुलशन में बहार हुई , तेरे प्यार की रस-बरसात हुई !
एक पल की ....