न ये चांद होगा न तारे रहेंगे मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे ।
बिछड़कर चले जाए तुमसे कहीं तो यह ना समझना मोहब्बत नहीं ,
जहां भी रहें हम तुम्हारे रहेंगे न ये चांद होगा न तारे रहेंगे मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे ।
ज़माना अगर कुछ कहे भी तो क्या , मगर तुम ना कहना हमें बेवफा ,
तुम्हारे लिए है तुम्हारे रहेंगे न ये चांद होगा न तारे रहेंगे मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे ।
ये होगा सितम हमने पहले न जाना , बना भी न था , जल गया आशियाना कहां अब मोहब्बत के मारे रहेंगे
न ये चांद होगा न तारे रहेंगे मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे ।