Take a challenge and... Apply your knowledge how many hiku you can make...
प्रेममय है
जीवन अगर तो
क्या है विरह
सांसें लू भरी
नीर भरे बदरा
चैन बिखरा
कितनी रातें
संग तुम्हारे सपने
सिसकीं बातें
कितनी बातें
करनी तुमसे, क्यों
रखूं मन में
जलती धरा
रेतीली धरती का
श्रृंगार हरा
सैकड़ों लोग
कुचलें मानवता
कैसा है रोग
मुंह फैलाए
दहेज का दानव
बेटी खा जाए
ख़ाली बर्तन
ग़रीबी, कलह का
नग्न नर्तन
हो जाए भान
जो प्राप्त, है पर्याप्त
जीना आसान
विदेशी पूंजी
देशभक्ति हो गई
बहरी गूंगी
कुछ छवियां
बस जाती दिल में
देती ख़ुशियां
- धीरा खंडेलवाल