वो रात डूबी तो थी......

वो रात डूबी तो थी तेरी यादों की लहर में,
रखा था कदम तुमने जब मेरे ही शहर में!

सुबह का इस कदर इंतजार था मुझे,
कि खुलती रही आँखे हर एक पहर में!

तेरे दीदार ने तरसाया था इतना मुझे,
कि वक्त दिया शाम का निकले दोपहर में!

तुझे देख भूल जाती हूँ तेरी बेरुखी बातें,
सोचती हूँ कैसे लूँ तुझे अपनी कहर में!

लिखी है 'तन्वी' गजल तेरे एहसास की,
क्योंकि तैर रही है मोहब्बत के बहर में!

*तन्वी सिंह*

Hindi Shayri by Tanvi Singh : 111036214
Tanvi Singh 8 year ago

बहुत..बहुत धन्यवाद नितिन जी !

Nitin Kakoriya 8 year ago

मैं आपकी शायरी की तारीफ तो कर ही रहा हूं लेकिन उससे हजार गुना ज्यादा आपकी तस्वीर की तारीफ कर रहा हूं बहुत ही सुंदर फोटो है आपकी आप बहुत ही सुंदर हो

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now