# kavyotsav
छोटी छोटी बातों पर झुका मत करो।
हर बात चुपचाप सुन,सहा न करो।
लिखा भाग्य में वह सब तुम्हारा है।
सोच सोच निराश न हों जाया करो।
छोड़ दो भूल जाओ, बीती बातों को।
याद कर के बातों को बढ़ाया न करो।
हर बात पर आस लगाया न करो।
धीर धर अपने में विश्वास जगाया करो।
मिलेगा सुकून दिल को आप ही
नज़र से नज़र मिला बात बताया करो।
मिलेगा नहीं कुछ खामोशियों में आपको
समझ कर हर बात, कदम बढ़ाया करो।।
।। तारा गुप्ता ।।