Hindi Quote in Whatsapp-Status by Alka Agrawal

Whatsapp-Status quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#MKGANDHI
गांधी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। हम सब उन्हें राष्ट्रीय आंदोलन के नेता के रूप में जानते हैं ।उन्होंने असहयोग ,सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन में संपूर्ण देश की जनता में निर्भयता का संचार किया और जन सहभागिता सुनिश्चित की। उनकी जनता की नब्ज पर पकड़ थी । गांधी बीसवीं शताब्दी के महान राजनीतिक चिंतक थे ।इसके साथ ही वे अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री ,शिक्षा शास्त्री ,समाज सेवक, हिंदी भाषा के प्रबल समर्थक और एक सच्चे इंसान थे, जिन की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं था। जो साध्य के साथ साधनों की पवित्रता में विश्वास करते थे और जिन्होंने सत्य और अहिंसा के आधार पर विरोध की एक नई अहिंसक तकनीक संपूर्ण विश्व को प्रदान की। उनके विचारों के आधार पर संपूर्ण विश्व में शांति आंदोलन चल रहे हैं। मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेलसन मंडेला, आंग सान सू की जैसे नेताओं ने अपने अपने देश में गांधी से प्रेरणा लेकर अन्याय का विरोध किया ।यही कारण है कि राष्ट्रपिता गांधी का जन्मदिन  अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है l

Hindi Whatsapp-Status by Alka Agrawal : 111034710
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now