Hindi Quote in Shayri by Pratibha Siwach

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Kavyotsav

मनी प्लांट ….. औरत की ज़िंदगी
शुरूवात में भरी पूरी चारों तरफ फैली
लता सी अपने अस्तित्व का पूरा आभास देती
एक दिन घड़ी आती है पर वो
जड़ से कभी नही उखड़ती
बस डाल से काट ली जाती है
खूब खुशी के साथ
इस विश्वास से कि
फिर से पूरी लता सी फैल जाएगी
कभी एक न्यी बोतल में कभी एक न्ये गमले में
क्यारी मिलते नही देखी कभी मेने इसे
बस पानी में डूबे डूबे दो तीन हफ्तों में
न्यी जड़े फूट पड़ती हैं
पुरानी पत्तियाँ पीली हो सूख जाती हैं
और पता ही नही चलता
कब नाइ कोपल फूटी और बस ये बेल
फलते गये फैलती गये
कई बार ये मनी प्लांट की बेलें
सच में पूरी बालकनी सज़ा देती हैं
सब कुछ आकर्षक बना देती हैं
सही बोतल या सही गमला मिल जाए बस...

Hindi Shayri by Pratibha Siwach : 111033997
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now