#Kavyotsav

प्रेम
रह जाता है
अप्रेम
जब तय करनी होती है परिमित दूरी
और पाना होता है अपरिमित प्रेम

प्रेम
हो जाता है
क्षीण
जब वो अस्थिर पृथ्वी के
दो ध्रुवों पर हो जाता है स्थिर

प्रेम
केवल शब्द है
यदि
उसे मापनी है धरती की दूरी
पत्थरों और हृदयों के मध्य गतिशील

प्रेम
हो जाता है
मृत
जब उत्कंठा हो स्पर्श की
स्व-रक्त हो जाता है हत्यारा

प्रेम
तभी अमृत है
यदि
ईश्वर की स्थिरता में है अनंत
पाषण-मंथन नहीं, है आत्ममंथन में
प्रेम मानसिक है|
ईश्वरीय बन जाये.....
तो उत्कंठा हो जाये समाप्त
तब प्रेम हो अमर और अमृत भी

Hindi Shayri by Chandresh Kumar Chhatlani : 111033580

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now