#kavyotsav
||लेखनी||
हर एक ज्ञान के मंदिर का द्वार हो तुम लेखनी
हर बुढे जवान बच्चो की उंगलियो को
चुमनेवाली प्यारी सहेली हो तुम लेखनी...
हर पत्थर दिलो को भी इन्सान बनानेवाली
चमत्कार हो तुम लेखनी ...
हर प्यार करनेवाले दिलोके
मोहब्बत का संदेश पोहोचानेवाली
दूत हो तुम लेखनी ....
हर टूटे दिलो का सहारा हो तुम लेखनी
हर किताबो को सजाने वाली
गहना हो तुम लेखनी ...
हर लेखक की जान
हर कवी की धडकन
तो हर शायर की शायरी
हो तुम लेखनी....
हर एक डिग्री
हरेक कामीयाबी का
सबूत हो तुम लेखनी....
हर दिलो को
भानेवाली प्यारी दुल्हन
हो तुम लेखनी....
किसने कहा तुममे जान नही
तुम तो सजीव सचेतन
हो लेखनी....