Hindi Quote in Shayri by Anand Gurjar

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#kavyotsav

       प्रेम

बादलों की ओट में से
कुसुम कलियों को खिलाती 
सौदामिनी सी तुम चमकती 
कर रहीं स्वागत किसी का 
तुम सरोवर के किनारे 
हाथ में जय माल लेकर 
आनंद के आंसू के गिरातीं 
देखती हो राह किसकी 
चांदनी का चीर पहने ।

देखो और ऊंचे गगन में 
वह पवन की चाल बनकर 
क्षण प्रभा का पुंज बन कर 
सिंधु का ज्वार बनकर 
शर्वरी में उगता शशि 
बादलों की ओट में से 
वह मुस्कुरा रहा है 
देखता है तरुशिखा से 
वह खड़ी है सर किनारे 
जोहती बाट मेरी 
चांदनी का चीर पहने ।

वह कटीली झाड़ियों को 
मोह कि उन क्यारियों को 
पार करता आ रहा है 
तू संजोले दिव्य दृष्टि 
और आंसू को गिरा दे 
देखती हैं बावरी क्या 
हाथों को भी हार के संग 
पहना हृदय से लगा ले 
वह खड़ा है पास में 
देखता चकोर बनकर 
आंख मींचे तू खड़ी है 
चांदनी का चीर पहने ।

***** 

Hindi Shayri by Anand Gurjar : 111033295
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now