घोर आतंक है 
शत्रु का प्रलाप है 
जाग रण चंडिका ।

रक्तबीज पल रहे 
राष्ट्र को छल रहे 
शत्रु का दमन कर
जाग रण चंडिका ।

निर्भय हो हम खड़े 
सीमा पर हैं डटे 
तेरे सहस्त्र मुख और 
बाहू से जो अड़े
शक्ति का संचार कर 
जाग रण चंडिका ।

इस लोकतंत्र में 
जन जन की आस्था 
विश्व आज देखता है 
नवयुग आ रहा है 
जाग रण चंडिका ।

विश्व शांति के लिए 
हाथ में खड़ग लिए 
उठ जा ज्वाला मुखी 
जन जन है अब दुखी 
मनुष्यता बची रहे 
जाग रण चंडिका  ।

   - आनन्द सहोदर

Hindi Shayri by Anand Gurjar : 111033156
Anand Gurjar 8 year ago

आपका आभारी हूं .

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now