हमारा यह जीवन रूपी संसार सभी कुछ माँ का दिया हुआ आशीर्वाद है। नर से लेकर नारायण तक कोई भी इस ऋण को चुका नहीं सकता। माँ अपने बच्चों से इसकी अपेक्षा भी नहीं करती। बस इसी वृतांत को लेकर अंतर मन में कुछ लिखने की जिज्ञाषा हुई जो आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ...  

#Kavyotsav #लव
               माँ  मैं  और  मुरारी 

माँ की ममता हम पे प्यारी 
दुनिया में है सबसे न्यारी 
सिंचित करती जीवन की क्यारी 
माँ से महके घर फुलवारी 


माँ की महिमा हामी पे सारी 
ये बात बोले बांके बिहारी
मैंने कहा सुनो बनवारी 
हर बच्चा है कृष्णा मुरारी 
और बाला राधा सी प्यारी 


फिर मुझसे बोले गिरधारी 
तू तो ठेहरा कृष्ण पुजारी 
क्यों करता है भूल ये भारी 
हर माँ है यशोदा सी नारी 
धरा पे आके जीवन सँवारी 
प्रेम पुंज से करे उजियारी 


अब... कर ये सूचना जनहित में जारी 
माँ के आगे छोटे त्रिपुरारी 
माँ है स्वयं भगवान अवतारी ?
-धन्यवाद!

Hindi Shayri by Shobhit Awasthi : 111033038

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now