अहसास #Kavyotsav
एक अहसास
किसी के साथ का
किसी के प्यार का
अपनेपन का।
एक अनकहा विश्वास
जो कराता है अहसास
तुम्हारे साथ का
हर पल, हर क्षण।
इस क्षणिक जीवन की
क्षणभंगुरता को झुठलाता
ये अहसास
शब्दों से परे
भावनाओं के आगोश में
प्रतिपल लाता है
तुम्हें नजदीक मेरे।
लौकिकता की
सीमा से परे
अलौकिक है
अहसास तुम्हारा।
#Kavyotsav
आकांक्षा यादव
द्वारा- श्री कृष्ण कुमार यादव,
निदेशक डाक सेवाएँ, लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र, उ.प्र.-226001