#Kavyotsav
फूलो से महकती है जिसकी मोहबब्त
मेरा यार है वो
बहकते कदमो को संभालते हुए
मुझे ले चलता हैं
चुभती किरणो से
मुझे बचाता है
मेरा यार है वो
संग संग इन सूखे पत्तो संग
हर मौसम में,मेरी छाव जैसा
एेसा है मेरा यार वो
टिप टिप बरसती बूँदो में
झूमता है मेरा यार
मेरी आशाएँ पूरी करता
आसूँ में भी मुस्कुराता हैं
सूकून है जिसके साथ में
हर पल को मेरे सजाता है
कहता है मुझसे कुछ
फिर खुद में सिमट जाता हैं
लंबी लंबी रातो में ढेरो सपने बुन जाता है
ऐसा है मेरा यार
जूगनू जैसे मेरेे अँधेरे को जगमग करता
मेरी राहो का हमसफर है
मेरा यार है वो