#Kavyotsav
रिश्ते और दोस्ती
सारे रिश्तों के मुफ्त मुखौटे मिलते हैं जिंदगी के बाजार में
बस अच्छी दोस्ती के रिश्ते का कोई मुखौटा ही नहीं होता
कई रिश्ते निभाने में लोगों की तो आवाज बदल जाती है
बस अच्छी दोस्ती में आवाज का लहजा ही नहीं होता
रिश्ते निभाने को ताउम्र लिबास बदलते ही रहते हैं लोग
बस अच्छी दोस्ती निभाने लिबास बदलना ही नहीं होता
फूँक फूँक कर कदम रखना पड़ता है रिश्ते निभाने में
बस अच्छी दोस्ती में कदम कहीं रखना ही नहीं होता
जिंदगी के बाज़ार में हर रिश्ते की अपनी अहमियत है
बस अच्छी दोस्ती को कहीं रिश्ते में रखना ही नहीं होता
- हेमन्त बावनकर