Hindi Quote in Shayri by Vandna Sharma

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कोशिश बहुत की रोकने की
यादों की उफनती लेहरो को
पर बहुत ज़िद्दी हैं वो
और उफनती है और उफनती हैं
जैसे लहरें साथ लाती हैं अपने
कोई सीप ,कोई नन्हा मोती
उसी तरह तुम्हारी यादें
साथ लाती हैं
कुछ अनकही -अनछुई खुशबुए
और भीग जाती हैं पलके
उन यादों में
जैसे कोई लहर छू जाती है पैरों को
और सिहर जाता है मन
एक अनजाने डर से
डर ,तुम्हे खोने का
डर सपने टूटने का
लेहरो में बिखर जाने का डर
पर ए दोस्त !
संजोकर रखूंगी मैं इन यादों को
जैसे किताब में रखी है गुलाब की सुखी पत्तियां
पर उनकी खुशबु आज भी भर देती है ताजगी से मुझे
तुम्हारी यादों की खुशबु
उसी तरह मुझे ताजगी देती रहेगी
खोलूंगी जब भी मैं अपनी यादों के पन्ने
और
उन पर लिखा होगा तुम्हारा नाम
तुम्हारी यादें !
#kavyotsav

Hindi Shayri by Vandna Sharma : 111032148
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now