माँ क्या तू मुझको जन्म ना देगी
तेरी ही परछाई हु माँ
क्या तू भी मेरा साथ ना देगी
माँ बस ज़रा सी हिम्मत कर
तू शक्ति है तू दुर्गा है
यूँ ना दुनिया से डर
माँ क्या मेरा साथ देगी
तू चाहे तो मैं दुनिया में आ सकती हूँ
तेरी हर खवाइश पूरी कर सकती हूँ
क्या मुझको तू आवाज़ न देगी
माँ क्या तू मुझको जन्म ना देगी
सारी दुनिया को मैं जानू
तेरा अंश हूँ तुझको पहचानूँ
तेरी कोख में सुरक्षित खुद को पाया
एक तू है जिसने अपनाया
क्या मुझे अपने ख्वाब ना देगी
क्या तू मुझको जन्म ना देगी
----------------------------------------
#kavyotsav

Hindi Shayri by Vandna Sharma : 111032141

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now